Monday, May 16, 2016

गृहके विविध उपकरण

दरवाजे -

1. घरके द्वार परिणामसे अधिक ऊँचे होनेपर राजभय तथा रोग होता है, और अधिक नीचे होनेपर चोरभय, दु:ख तथा धनकी हानि होती है। द्वारके ऊपर द्वार यमराजका मुख कहलाता है।
2. एक दरवाजेके ऊपर यदि दूसरा दरवाजा बनाना हो तो उसे नीचेके दरवाजेकी अपेक्षा छोटा बनाना चाहिये।
सभी दरवाजोंका शीर्ष एक सीधमें होना उत्तम है।
3. नीचेके द्वारसे ऊपरका द्वार द्वादशांश छोटा होना चाहिये। नीचेके महलसे ऊपरके महलकी ऊँचाई द्वादशांश कम होनी चाहिये।
4. जिस घरके आगे और पीछेकी दोनों दीवारोंके दरवाजे आपसमें विद्ध होते हैं, वह गृहस्वामीके लिये अशुभ ङ्गल देनेवाला होता है। वहॉंपर स्थापित किसी भी वस्तुकी वृद्धि नहीं होती।
5. घरके मध्यभागमें द्वार नहीं बनाना चाहिये। मध्यमें द्वार बनानेसे कुलका नाश, धन-धान्यका नाश, स्त्रीके लिये दोष तथा लड़ाई-झगड़ा होता है।
6. द्वारके ऊपर द्वार और द्वारके सामने (आमने-सामने) - का द्वार व्यय करनेवाला और दरिद्रताकारक होता है।

सीढ़ियॉं -
 
सीढ़ीके ऊपरका दरवाजा पूर्व या दक्षिणकी ओर शुभदायक होता है। सीढ़ी मकानके पश्‍चिम या उत्तर भागमें होनी चाहिये। दक्षिणावर्ती सीढ़ीयॉ शुभ होती हैं।
    सीढ़ीयॉं (पग), खम्भे, शहतीर, दरवाजे, खिड़कियॉं आदिकी कुल संख्याको तीनसे भाग देनेपर यदि एक शेष बचे तो ‘इन्द्र’ दो शेष बचे तो ‘काल’ (यम) और तीन शेष बचे तो ‘राजा’ संज्ञा होती है। ‘काल’ आनेपर संख्या अशुभ समझनी चाहिये। दूसरे शब्दोंमें, सीढ़ियों आदिकी ‘इन्द्र-काल-राजा’ इस क्रमसे गणना करे। यदि अन्तमें ‘काल’ आये तो अशुभ है।

स्तम्भ -

घरके खम्भे सम-संख्यामें होनेपर ही उत्तम कहे गये हैं, विषय संख्यामें नहीं।
प्रदक्षिण-क्रमके बिना स्थापित किये गये स्तम्भ भयदायक होते हैं।

चित्र - 
 
निम्नलिखित चित्र घरकी दीवार आदिमें नहीं लगाने चाहिये और न किवाड़ आदिमें अंकित कराने चाहिये।
    सिंह, सियार, सूअर, सॉंप, गिद्ध, उल्लू, कबूतर, कौआ, बाज, बगुला, गोह, बन्दर, ऊँट, बिल्ली आदिके चित्र। मांसभक्षी पशु-पक्षीयोंके चित्र। रामायण, महाभारत आदिके युद्धके चित्र। खड्गयुद्धके चित्र। इन्द्रजालिक चित्र। राक्षसों, भूत-प्रेतोकें भयड्कर चित्र। रोते हुए मनुष्यके चित्र - ये सभी चित्र अशुभ ङ्गलदायक हैं।
    इतिहास और पुराणोंमें कहे गये वृत्तान्तोंके प्रतिरुपक चित्र गृहमें निन्दित हैं। ये मन्दिरमें ही होने चाहिये। इन्द्रजालके समान झूठे तथा भीषण प्रतिरुपक भी घरमें नहीं बनाने चाहिये।

दीवार -
 
1. घरकी चौड़ाईके सोलहवें भागके बराबर दीवार बनानी चाहिये। परन्तु यह नियम ईंटकी दीवारके लिये है।
2. नई ईंटके साथ पुरानी ईंट और कच्ची ईंटके साथ पक्की ईंट नहीं लगानी चाहिये। यदि लगाना अनिवार्य हो तो पुरानी या कच्ची पुरानी या कच्ची ईंट लगाकर नयी या पक्की ईंट लगाये। इस क्रमसे दोनों प्रकारकी ईंट लगायी जा सकती हैं।
3. जो दीवार ऊपरसे भारी तथा नीचेसे हलकी हो, जिसमें गारा कहीं कम तथा अधिक लगा हो, जो कहीं मोटी तथा कहीं पतली हो, जिसमें जोड़की रेखा प्रतीत होती हो, वह धनकी हानि करनेवाली होती है।
4. दीवार चुननेपर यदि पूर्वकी दीवार बाहर निकल जाय तो गृहस्वामीके लिये तीव्र राजदण्ड-भय होता है।
दक्षिणकी दीवार बाहर निकल जाय तो धनहानि एवं चोर-भय होता है।
उत्तरकी दीवार बाहर निकल जाय तो गृहस्वामी एवं मिस्त्रीपर संकट आता है।
ईशानकी दीवार बाहर निकल जाय तो गाय-बैल और गुरुजनोंका नाश होता है।
आग्नेयकी दीवार बाहर निकल जाय तो भीषण अग्निभय तथा गृहस्वामीके लिये प्राणसंकटकी स्थिति आती है।
नैर्ऋत्यकी दीवार बाहर निकल जाय तो कलह आदि उपद्रव एवं पत्नीपर संकट आता है।
वायव्यकी दीवार बाहर निकल जाय तो वाहन, पुत्र एवं नौकरोंके लिये उपद्रव उत्पन्न होता है।

More Details http://bhaagyaguru.com/

Thursday, May 5, 2016

वास्तु अनुकूल हो अपार्टमेंट तो स्वस्थ रहेंगे आप

किसी अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदते हुए भी वास्तु नियमों को ध्यान में रखना जरूरी है। अगर फ्लैट में कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाए तो जीवन में खुशहाली आ सकती है।

भले ही पहले-पहल अपार्टमेंट आम आदमी की आवश्यकता थे, लेकिन अब आलीशान और महंगे अपार्टमेंट स्टेटस सिबंल और सुरक्षा का पर्याय भी बन गए हैं। बहुत से लोगों का ऐसा मानना होता है कि अपार्टमेंट के मामले में वास्तु नियम काम नहीं करते, यह धारणा सर्वथा गलत है।

अपार्टमेंट के लिए भी वास्तु नियम उसी तरह कारगर हैं, जिस तरह से किसी अन्य रिहायशी मकान, कोठी या बंगले के लिए। जहां मनुष्य निवास करता है और चाहता है कि जीवन में उसे सुख-सफलता, स्वास्थ्य और समृद्धि मिले तो वहां वास्तु नियमों का अनुपालन भी आवश्यक होता है।

हां, यह अवश्य है कि अपार्टमेंट के अपने कुछ वास्तु नियम होते हैं और जिस विशाल इमारत का हिस्सा अपार्टमेंट है, उस इमारत के अपने। अगर मुख्य इमारत में कोई वास्तु दोष हो भी तो हम अपने अपार्टमेंट में वास्तु नियमों का अनुपालन कर उस दोष के दुष्प्रभाव से दूर रह सकते हैं।

यूं तो एक सुखी-संपन्न् आवास के लिए आवश्यक है कि निर्माण के समय भी वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाए, लेकिन अपार्टमेंट चूंकि बिल्डर बनाता है और महानगरों में तो यह काम विशाल स्तर पर होता है, ऐसे में लाजिमी है कि बिल्डर से निर्माण में कोई न कोई त्रुटि रह ही जाती है।

ऐसे में आवश्यक है कि हम आवास से पहले ही अपने अपार्टमेंट का वास्तु अनुरूप कर लें, अगर ऐसा नहीं किया है तो आवश्यक है कि आप निम्नलिखित नियमों पर ध्यान दें और अगर इनमें से कोई नियम आपके अपार्टमेंट से अछूता है तो उसका वास्तु निदान अवश्य करें, जिससे आपका आवास सही मायने में आपके लिए खुशियों व सुख का आशियाना साबित हो सके।

गौरतलब है कि निम्नलिखित वास्तु उपाय न सिर्फ अपार्टमेंट में निवास करने वालों के लिए बल्कि बिल्डर्स के लिए भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। वास्तु सिद्धांतों के अनुरूप किया गया निर्माण न सिर्फ बिल्डर को यथोचित लाभ दिलाएगा, उसे निर्माण कार्य के दौरान आने वाली विघ्न-बाधाओं से भी बचाए रखेगा।

    अपार्टमेंट के चारों ओर पर्याप्त खुला स्थान होना चाहिए। दक्षिण, पश्चिम की तुलना में उत्तर, पूर्व में अधिक खुला स्थान छोड़ें।

    1:1 और 1: 2 के आकार के आयाताकार भूखंड अपार्टमेंट के लिए सर्वोचित रहते हैं। ऐसे भूखंड पर किया गया निर्माण कार्य न सिर्फ भू-स्वामी को लाभ देता है, उक्त इमारत में निवास करने वालों को भी सुख-शांति, समृद्धि व सफलता प्रदान करता है।

    उत्तर के खुले भाग को लॉन तथा पूर्व के भाग को पार्किंग स्थल बनाया जा सकता है।

    फर्श का ढलान दक्षिण से उत्तर की ओर तथा पश्चिम से पूर्व की ओर रखें।

    जहां तक संभव हो सके अपार्टमेंट का प्रवेश द्वार दक्षिण-पश्चिम भाग में न बनाएं। इस बात का भी ख्याल रखें कि मुख्य द्वार इमारत के भीतर निर्मित किए जाने वाले फ्लैट्स के प्रवेश द्वारों से बड़ा हो। बिल्डिंग में सामान्यत: दो मुख्य द्वारों का निर्माण करवाना चाहिए। एक प्रवेश के लिए जबकि दूसरा बाहर जाने के लिए।

    इमारत के प्रत्येक तल पर प्राकृतिक रोशनी व हवा का उचित प्रबंध होना चाहिए। फ्लैट्स का निर्माण भी इस प्रकार किया जाना चाहिए कि वे प्राकृतिक रोशनी से वंचित न हों।

    सीढ़ियों एवं लिफ्ट का निर्माण मुख्य इमारत में साथ-साथ किया जाना चाहिए। इन्हें दक्षिण/पश्चिम दिशा में बनाया जा सकता है। उत्तर/पूर्व में सीढ़ियां या लिफ्ट बनाना अशुभ फल देता है।

    छत के ऊपर पानी की टंकी पश्चिम दिशा में बना सकते हैं। वहीं भूमिगत जलाशय को उत्तर या उत्तर-पूर्व में बनाएं। बोरवेल को उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व में बना सकते हैं।

    इमारत के दक्षिण-पश्चिमी भाग को अपेक्षाकृत भारी बनाएं।

    प्रत्येक फ्लैट में रसोईघर को दक्षिण-पूर्व में स्थान दें। जबकि टॉयलेट व बाथरूम दक्षिण/दक्षिण-पश्चिम में बनाएं।

    फ्लैट की लंबाई-चौड़ाई एक समान हो अर्थात जहां तक संभव हो सके फ्लैट वर्गाकार होना चाहिए।

    जनरेटर, ट्रांसफॉर्मर व स्विच बोर्ड आदि को अपार्टमेंट के बाहर दक्षिण-पूर्वी हिस्से को बंद किए बिना स्थापित करना चाहिए।

    इमारत के मुख्य द्वार के ठीक सामने पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए। इमारत के भीतर बगीचे में अगर पेड़ लगाएं भी तो इस बात का ख्याल रखें कि लंबे और घने वृक्ष इमारत के निकट न लगाएं। उन्हें इस प्रकार लगाया जाए कि उनकी छाया शाम 4 बजे तक इमारत पर न पड़े।

    बगीचा और प्ले ग्राउंड इमारत के उत्तर/पूर्व भाग में बना सकते हैं। बॉलकनी भी उत्तर/पूर्व में बनाएं।

    इस बात का खयाल रखें कि सिक्योरिटी रूम की दीवार इमारत की मुख्य चारदीवारी को न छूती हो।

- See more at: http://naidunia.jagran.com/spiritual/vaastu-architectural-friendly-apartment-then-you-will-be-healthy-724713#sthash.32KQ1CEh.dpuf

Wednesday, May 4, 2016

ऐसे पूरी हो सकती है धन की कामना

धन, जीवन की उन जरूरतों का विकल्प है, जिनसे हम भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। ऐसे में यदि अपना घर वास्तु के लिहाज से बनवाएं तो जाहिर है आपको अपने नए घर में धन की कभी कमी महसूस नहीं होगी। 


इसीलिए घर बनवाते समय कुछ आसान से वास्तु टिप्स जरूर आजमाने चाहिए। जो यहां मौजूद हैं।



  • रविवार और मंगलवार को गृहप्रवेश न करें।

  • धन की कामना रखने वालों को अपने घर का निर्माण 6 कोण और शिखर युक्त बनवाना चाहिए।

  • गरुड़ की आकृति देकर वनवाया गया घर देव कृपा प्रदान कर गृहस्वामी को सुख प्रदान करता है।

  • अत्यंत घने वृक्ष जैसे अशोक का वृक्ष, नीम का पेड़, आम का पेड़ों से घर घिरा हुआ है तो आरोग्य प्रदान करता है।
  • चारों दिशाओं में चार द्वारों से युक्त और 11 शिखरों से युक्त घर सभी प्रकार का सुख प्रदान करता है।
  • बेड़ोल और त्रिमुखी घर आयु और धन का नाश करता है। इसलिए ऐसे घर न बनवाएं 
SOURCE