Showing posts with label घर में अशांत माहौल का कारण बनती हैं पूर्व दिशा से जुड़ी ये बात. Show all posts
Showing posts with label घर में अशांत माहौल का कारण बनती हैं पूर्व दिशा से जुड़ी ये बात. Show all posts

Saturday, June 25, 2016

घर में अशांत माहौल का कारण बनती हैं पूर्व दिशा से जुड़ी ये बातें

घर में अशांत माहौल का कारण बनती हैं पूर्व दिशा से जुड़ी ये बात

घर की पूर्व दिशा को वास्तु के अनुसार किस तरह संतुलित किया जाए, इसके कुछ आसान तरीके ये हैं :-
1. वायु तत्व को संतुलित करने के लिए घर की पूर्व दिशा से संबंधित वास्तु दोषों को सुधारना चाहिए।
2. पूर्व दिशा में हर तरह से सफाई का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार से गंदगी इस दिशा में न हो।
3. पूर्व दिशा में भारी सामान न रखें। किसी भी प्रकार के कबाड़ को पूर्व दिशा में नहीं रखें।
4. पूर्व दिशा का संबंध सूर्य देव से माना जाता है, इसलिए रोज सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
5. घर का पूर्व दिशा का संबंध हवा के बहाव से है। इस दिशा में ऐसी व्यवस्था करें कि हवा आती रहे।
6. घर की पूर्व दिशा को पूरी तरह बंद न करें। यहां पर हवा और रोशनी के लिए कम से कम खिड़की जरूर बनवाएं।

पूर्व दिशा (वायु तत्व) के असंतुलन से होते हैं ये प्रभाव

घर में यदि वायु तत्व असंतुलित हो तो घर के सदस्य कई प्रकार के रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। त्वचा रोग, जोड़ों में दर्द होना, अधिक तनाव होना आदि शारीरिक तकलीफें हो सकती हैं। ऐसे लोग ज्यादा गुस्सा करने वाले हो सकते हैं। घर में वायु तत्व का असंतुलन कार्यों में रुकावटें पैदा करता है। बनते कार्य रुकने लगते हैं, जिसके परिणामस्वरुप व्यक्ति गुस्से वाला हो जाता है। लोग भी ऐसे मिलते हैं, जिनसे कार्यों में मदद नही मिलती है। जिससे लोगों के प्रति नेगेटिविटी का भाव पैदा हो जाता है। व्यक्ति सभी पर ही गुस्सा प्रकट करने लगता है।